प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 13 -- कुंडा, संवाददाता। राजा भैया यूथ ब्रिगेड की ओर से आयोजित चौथे नेत्र शिविर कुसुवापुर में ऑपरेशन के लिए चिह्नित मरीजों के अलावा मंगलवार को नेत्र रोगियों की जांच सीएचसी में हुई। मंगलवार को 180 नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन डॉक्टरों की टीम ने किया। सीएचसी के नेत्र ऑपरेशन कक्ष का उद्घाटन अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी, राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव ने संयुक्त रुप से फीता काटकर किया। इस मौके पर अधीक्षक के साथ नेत्र सर्जन डॉ. राजीव वैश्य, नेत्र सर्जन डॉ. विवेक त्रिपाठी, सीएचसी के सर्जन डॉ. विवेक यादव, डॉ. रोहित सिंह, इन्द्रदेव पटेल, विजय सिंह, पप्पू यादव, अनीष यादव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.