प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 6 -- राजा भैया यूथ ब्रिगेड के संयोजन में बाबागंज में आयोजित तीसरे नेत्र शिविर में चिह्नित किए गए 143 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन मंगलवार को सीएचसी में किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजीव त्रिपाठी, राजा भैया प्रतिनिधि हरीओम शंकर श्रीवास्तव, बाबागंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर नेत्र आपरेशन का उद्घाटन किया। सोमवार को बाबागंज ब्लॉक में लगाए गए नेत्र शिविर में 331 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर दवाएं और चश्मे दिए गए। उसमें 143 नेत्र रोगियों की आंखों का ऑपरेशन करने को चिह्नित किया गया। मंगलवार को नेत्र सर्जन डॉ. राजीव वैश्य, नेत्र सर्जन डॉ. विवेक कुमार तिवारी की टीम ने नेत्र रोगियों का ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद सभी रोगियों को बजरंग डिग्री कॉलेज के अस्थाई शिविर में टिकाया गया। इस मौके पर डॉ. रोहि...