जामताड़ा, जनवरी 28 -- सीएचसी में हुई समीक्षा बैठक स्वास्थ्यकर्मियों को दिए गए दिशा निर्देश कुंडहित, प्रतिनिधि। बुधवार को मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में स्वास्थ्यकर्मियों की समीक्षा बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ उजाला मुर्मू ने की। बैठक में एमसी जांच मासिक टीकाकरण, संस्थागत प्रसव, एनसीडी, एचपीवी टीकाकरण सहित स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित तमाम गतिविधि एवं योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही परिवार नियोजन पर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। समीक्षा के उपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मुर्मू ने टीकाकरण सहित तमाम मुद्दों के संबंध में संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। साथ ही टीकाकरण का लक्ष्य जनवरी माह के अंत तक पूरा करने का निर्देश दिया। समीक्षा बैठक में बीपीएम एल एन गुप्त...