देवरिया, फरवरी 10 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। सीएचसी लार में सीजेरियन सेवा शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल के कार्यकर्ताओं ने अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि सिजेरियन सर्जरी हेतु योग्य स्त्री रोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण जटिल प्रसव के मामलों में महिलाओं व नवजात शिशुओं की जान खतरे में पड़ जाती है। इस दौरान विजय कुमार जिला अध्यक्ष, पारस नाथ कुशवाहा, विमलेश कुमार, अभय कुमार, व्यास कुशवाहा, शेषनाथ आदि लोग उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.