रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- किच्छा, संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में मंगलवार को सर्जन डॉ. तनवीर अहमद, फिजीशियन डॉ. अर्पणा शंकर और निश्चेतक डॉ. भव्य जायसवाल ने पदभार ग्रहण किया। सीएचसी में तीनों चिकित्सकों का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल गौड़ ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लंबे समय से सीएचसी में सर्जन सहित कई पद रिक्त चल रहे थे, जिससे स्थानीय लोगों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नए सर्जन, फिजीशियन और निश्चेतक की तैनाती से मरीजों को अब सर्जरी और अन्य उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि फिजीशियन का एक पद अभी भी रिक्त हैं, जिसकी तैनाती जल्द होने की संभावना है। वहीं अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल से सप्ताह में एक दिन रेडियोलॉजिस्ट भेजे जाएंगे। पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.