बाराबंकी, फरवरी 4 -- सआदतगंज। सीएचसी सआदतगंज में चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के समय से न मिलने पर मरीजों को बिना इलाज के मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है। जिससे मरीजों को निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए जाना पड़ता है। रामनगर ब्लाक की सआदतगंज सीएचसी के प्रभारी अधीक्षक प्रणव श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक अक्सर सीएचसी से गायब रहते हैं। मौजूदा समय में प्रणव श्रीवास्तव के पास रामनगर सीएचसी के साथ सआदतगंज सीएचसी का भी अतिरिक्त प्रभार है। रामनगर ब्लाक मुख्यालय की सीएचसी होने के कारण अधीक्षक का उक्त सीएचसी पर ज्यादा ध्यान रहता है जबकि सआदतगंज सीएचसी आने का उनका कोई दिन व समय निर्धारित नहीं है। अधीक्षक के गैरहाजिरी के कारण सीएचसी में तैनात अन्य चिकित्सक की भी मनमानी चरम पर है। अक्सर देर से अस्पताल आना व समय से पहले ही अस्पताल छोड़ देना आम बात हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.