चित्रकूट, जनवरी 12 -- रामनगर, संवाददाता। आकांक्षी ब्लाक रामनगर के मुख्यालय में संचालित सीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं सुधरी है। कस्बा समेत क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए मुख्यालय कर्वी और प्रयागराज की दौड़ लगानी पड़ रही है। टेक्नीशियन के अभाव में एक्सरे मशीन शोपीश बन रह गई है। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से लोगों को दिक्कतें है। सीएचसी में रोजाना औसतन तीन सौ मरीज ओपीडी में पहुंचते है। इनमें लगभग दो दर्जन मरीजों को एक्सरे व अल्ट्रासाउंड के लिए डाक्टर लिखते है। लेकिन यह दोनो सुविधाएं अस्पताल में नहीं है। कई साल पहले एक्सरे मशीन लगाई जा चुकी है। लेकिन टेक्नीशियन के अभाव में कोई एक्सरे नहीं हो पा रहे है। इसी तरह अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने से लोगों को मुख्यालय कर्वी जाना पड़ता है। अस्पताल में कई विशेषज्ञ डाक्टरों का अभाव है। हड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.