लखनऊ, फरवरी 24 -- सरोजनीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में प्रसूता के तीमारदार से वसूली के आरोप को लेकर सोमवार देर शाम जमकर हंगामा हो गया। प्रसूता के देवर ने नर्सिंग स्टाफ पर 100 रुपये मांगने और विरोध पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के सीएमओ ने अधीक्षक को जांच के निर्देश दिए हैं। नादरगंज स्थित रामनगर कॉलोनी निवासी साधना को सोमवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। परिवारीजन गर्भवती को लेकर सीएचसी पहुंचे। देर शाम ऑपरेशन से प्रसव हुआ। आरोप है कि प्रसव के दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी ने यूरिन बैग खाली करने के नाम पर प्रसूता से 100 रुपये की मांग की। रुपये देने से इनकार करने पर अभद्रता की गई। जानकारी मिलने पर देवर आनंद पटेल नर्सिंग रूम में शिकायत करने पहुंचे। जहां उनके साथ भी कहासुनी हो गई। आनंद का आरोप है कि वीडिय...