गुमला, जनवरी 9 -- भरनो, प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में शुक्रवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले में 576 ग्रामीणों का चेकअप कर उन्हे नि:शुल्क दवाएं दी गई है। मेले का उद्घाटन सीएस डॉ. शंभूनाथ चौधरी, प्रखंड प्रमुख पारसनाथ उरांव, सीएस शंभूनाथ चौधरी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम,भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि शंकर शाही, चिकित्सा पदाधिकारी जाहिद अख्तर,पतितापवन शाही व जहांगीर आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सीएस डॉ.चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य मेला का मुख्य उद्देश्य सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के तहत संचालित सभी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाना और उन्हें इसका लाभ दिलाना है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आयुष्मान कार्ड व आभा कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसका लाभ सभी लोगों को उठाना चाहिए। सीए...