लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर सीएचसी में तैनात चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित नगर के प्रमुख नागरिकों की मौजूदगी रही। विधायक अमन गिरि ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि तनाव, अवसाद और अन्य मानसिक रोगों को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर समय पर उपचार कराना बेहद जरूरी है। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, उनके लक्षणों एवं उपचार की जानकारी दी गई तथा लोगों को परामर्श भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.