गंगापार, फरवरी 4 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा की ओर से क्षेत्र के गुनई गहरपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें शुगर, बीपी, बलगम, नेत्र की रोशनी सहित अन्य रोगों की जांच की गई। अधीक्षक डॅा शमीम अख्तर की अगुवाई में आयोजित इस शिविर के माध्यम से 175 रोगियों का उपचार किया गया। उपस्थित रहे डॉ आरडी सिंह, डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह, प्रोग्राम मैनेजर सुमन कुशवाहा, क्षय रोग पर्यवेक्षक बृजेश सिंह, लैब टेक्निशियन शैलेन्द्र प्रताप, विमलेश कुमार, आशा मीरा, गेंदा कली,सीता देवी, सावित्री ने शिविर में पहुंचे मरीजों का बारी-बारी से उपचार किया। शिविर के इस मौके पर रहे धर्मराज यादव व वीरेन्द्र यादव ने स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन पर सभी डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार जताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...