पीलीभीत, जनवरी 25 -- पूरनपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बालिका दिवस मनाया गया। इस अवसर पर अधीक्षक ने केंद्र में जन्म लेने वाली तीन नवजात बालिकाओं को कपड़े वितरित कर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा ने कहा कि बालिकाएं समाज का भविष्य हैं और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा व सम्मान के प्रति सभी को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित स्टाफ से बालिका जन्म को प्रोत्साहित करने और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र का चिकित्सकीय एवं नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.