गंगापार, फरवरी 8 -- प्रयागराज पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड बारा के अधिकारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ का स्थलीय निरीक्षण शनिवार को किया गया। इस दौरान बीपीएचयू लैब के निकट मरीजों एवं उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए एक प्रतीक्षालय तथा पावर बैकअप हेतु सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए जाने की संभावनाओं का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र की मौजूदा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और प्रस्तावित निर्माण कार्यों को लेकर आवश्यक तकनीकी पहलुओं पर चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि प्रतीक्षालय के निर्माण से मरीजों को बैठने व प्रतीक्षा करने में सुविधा मिलेगी, वहीं सौर ऊर्जा संयंत्र लगने से बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी लैब व अन्य जरूरी सेवाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकेंगी।स्थानीय लोगों एवं स्वास्थ्य ...