उन्नाव, जनवरी 11 -- बांगरमऊ। मुख्यमंत्री के विशेष निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहुंची जांच टीम की पड़ताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के दावों की पोल खुल गई। लंबे समय से ठप पड़ी सेवाओं को देखते ही अधिकारी भड़क गए। टीम ने जिम्मेदारों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाओं में जल्द सुधार करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में राज्य स्वास्थ्य ट्रांसफार्मेशन कमीशन के नियोजन विभाग के शोध अधिकारी हरिओम शुक्ला रविवार को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) से दवाओं के इस्तेमाल की जानकारी ली। हालांकि, ईएमटी के जवाब उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाए। यह सुनकर टीम का पारा च...