कन्नौज, दिसम्बर 3 -- तिर्वा, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तिर्वा में भर्ती प्रसूताओं के मिलने वाले दिन व शाम के समय मिलने वाले भोजन को लेकर पड़ताल की। भर्ती प्रसूताओं ने बताया कि उनको रोस्टर तथा जरूरत के हिसाब से सभी नाश्ता व भोजन उपलब्ध कराया जाता है। प्रसूताओं ने बताया कि सुबह के समय एक ग्लास दूध, दलिया व ब्रेड व मक्खन मिल रहा है। दोपहर का भोजन करीब 01 बजे से 02 बजे के मध्य मिलता है। जिसमें दाल, रोटी व सब्जी मिलती है। शाम के भोजन में मौसमी फल व सब्जी मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...