हजारीबाग, जनवरी 7 -- बरकट्ठा प्रतिनिधि। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन प्रमुख रेणु देवी, उपप्रमुख सुरजी देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्ना रानी कुंज, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कुदूश अंसारी, सांसद प्रतिनिधि रघुवीर प्रसाद, पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव ने संयुक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्वास्थ्य मेला में विभिन्न प्रकार के जांच व उपचार को लेकर 20 स्टॉल लगाए गया। जहां सैकड़ों लोंगो ने अपना जांच और इलाज कराया। स्वास्थ्य मेला को संबोधित करते हुए प्रमुख रेणु देवी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा लोंगो तक पहुंचे। इसके लिए मेले का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सहिया, स्वास्थ्य कर्मी लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल...