घाटशिला, जनवरी 6 -- चाकुलिया। चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी आरती मुंडा की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में छह जनवरी को होने वाले प्रखंड स्वास्थ्य मेला के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा एवं जानकारी दी गई। उक्त मेले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाएगी। साथ ही एपिलेप्सी मरीजों का फॉलोअप एवं दवा का वितरण किया जाएगा। एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम, एमआर एलिमिनेशन कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, टीबी, मलेरिया, लेप्रोसी एवं अन्य कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत कुमार मुर्मू, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सतीश कुमार वर्मा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सत्यव्रत चंद्र, लीदी बास्के, महिला...