गोंडा, दिसम्बर 3 -- रामापुर। सीएचसी कटरा बाजार में नेत्र परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के एक सौ से अधिक मरीजों के नेत्र का परीक्षण कराया। अधीक्षक डॉ इंदु राणा ने बताया कि कैंप में परीक्षण में एक दर्जन से अधिक मोतियाबिंद के मरीज मिले। सभी मरीजों को बस द्वारा अयोध्या आई हॉस्पिटल भेजा जा रहा है जहां पर विशेषज्ञ डाक्टरों द्वारा निशुल्क आपरेशन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...