ललितपुर, दिसम्बर 13 -- मड़ावरा। समुदाय स्वास्थ्य केंद्र के रैन बसेरे तालाबंदी का शिकार हैं। भीषण सर्दी में खुले आसमान के नीचे भले ही कोई सता रहे लेकिन जिम्मेदार इनके ताले नहीं खोलते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ावरा में दोनों रैन बसेरों में ताला जड़ा रहता है। जिसके कारण तीमारदार ठिठुरने को मजबूर हैं। कड़ाके की ठंड में तीमारदार रैन बसेरों के बाहर सो रहे है मडावरा अस्पताल में तीमारदारों के लिए रैन बसेरा बनाया गया है। लेकिन, उस पर ताला लटका रहता है। जिससे तीमारदार को परेशानी होती है। अस्पताल में कहने को दो रैन बसेरे हैं दोनों ही रैन बसेरों में ताला रहता है। कड़ाके की ठंड में रात के समय तीमारदार सोने के लिए परेशान रहते हैं रात के समय तीमारदार अलाव के सहारे समय गुजारते हैं। या फिर इधर से उधर भटकते रहते हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिस...