गुमला, जनवरी 4 -- रायडीह। नेशनल हाईवे-43 पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल मजदूरों को देखने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायडीह पहुंचे नवागढ़ पंचायत समिति सदस्य हिमांशु गुप्ता ने अस्पताल व्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सीएचसी में डॉक्टर की अनुपस्थिति पर गहरा रोष व्यक्त किया और इसे गंभीर लापरवाही बताया। हिमांशु गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना जैसे गंभीर मामलों में अगर समय पर डॉक्टर और समुचित सुविधा नहीं मिलेगी,तो मरीजों की जान खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने बताया कि सीएचसी में डॉक्टर नहीं रहने के कारण घायलों को सिर्फ प्राथमिक उपचार के सहारे गुमला रेफर करना पड़ा, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। उन्होंने उपायुक्त से लापरवाह चिकित्सकों और स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.