मधेपुरा, फरवरी 13 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर नल जल योजना के तहत बिछायी गयी पाईप लाइन से जल बचाओ अभियान की धज्जियां उड़ रही है। पुरैनी सीएचसी परिसर में बीते कई दिनों से केंद्र के बाएं साइड टूटी हुई पाइप से बड्े पैमाने पर पानी का रिसाव हो रहा है। इस दिशा में न तो सीएचसी प्रबंधक और न तो विभागीय अधिकारी ठोस कार्यवाही कर रहे हैं। पानी का रिसाव होने से आसपास के क्षेत्रों में नारकीय दृ़श्य उत्पन्न हो गई है। गौरतलब है कि जहां सरकार जल संरक्षण को लेकर कई तरह के अभियान चलाए जा रहे है। वहीं पानी का अनवरत रिसाव से सवाल उठना शुरू हो गया है। पीएचईडी के एसडीओ शशि कुमार ने बताया कि स्थल जांच कर पाईप व नल को ठीक किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...