चाईबासा, फरवरी 10 -- मझगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझगांव में सोमवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर सनातन चातार व डॉक्टर सोलमा सोरेन की टीम द्वारा प्रखंड की 12 पंचायतों से आयीं गर्भवती महिलाओं की 116 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ जांच की। इसमें प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं का प्रसव पूर्व हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, एचआईवी, बीपी, वजन, शुगर आदि की जांच की गयी। इसमें डाटा ऑपरेटर द्वारा गर्भवती महिलाओं का आभा क्यूआर स्केनर के माध्यम से रजिस्ट्रेशन मोबाइल के जरिये करवाया गया। मौके पर बीडीएम जोस्पिन तोरकट, सुमति कुंटिया, अंजू मुंड़ा, सरस्वती कुमारी, वीणा कुमारी, रश्मिता पिंगुवा, कमल होनहागा आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.