मुजफ्फरपुर, फरवरी 4 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार बजट में जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र के रूप में विकसित करने की बात कही गई है। विशिष्ट चिकित्सा केंद्र बनने के बाद सीएचसी और जिला अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधा में वृद्धि हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत सभी सीएचसी की ओपीडी में भी अब मरीजों को टोकन दिया जाएगा। ओपीडी, दवा काउंटर, एक्सरे और पैथोलॉजी के बाहर एक टोकन डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा और इस बोर्ड पर मरीजों को मिले टोकन का नंबर दिखेगा। अब तक यह व्यवस्था जिला अस्पतालों में शुरू की गई थी। सीएचसी में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों को ओपीडी की लंबी कतार से राहत मिलेगी। मरीज का टोकन नंबर दिखने के बाद ही उसे ओपीडी या पैथोलॉजी में प्रवेश दिया जाएगा। विभाग खुलेंगे, विशेषज्ञ डॉक्टर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.