मुंगेर, फरवरी 14 -- धरहरा, एक संवाददाता। स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावों के बीच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरहरा की हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां पिछले करीब एक माह से प्रिंटर मशीन खराब पड़ी है, जिसके कारण आयुष्मान कार्ड बनाने का काम पूरी तरह ठप हो गया है। नतीजतन गरीब और जरूरतमंद लोग रोज कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं। जगदीशपुर के प्रशांत कुमार ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, वे पिछले पंद्रह दिनों से लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार प्रिंटर खराब होने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है। मानगढ़ के सुरेश शर्मा ने बताया कि घंटों इंतजार के बाद उन्हें बताया गया कि मशीन खराब है, इसलिए कार्ड नहीं बन सकता। सीएचसी के ऑपरेटर आनंद कुमार ने बताया कि प्रिंटर पिछले दस-पंद्रह दिनों से खराब है। मशीन को मरम्मत के...