बरेली, दिसम्बर 15 -- भमोरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिल के रोगियों की जांच करने के लिए ईसीजी मशीन लगाई गई है। साथ हृदय रोगों से संबंधित इंजेक्शन और दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं हैं। सोमवार को आधा दर्जन लोगों की ईसीजी जांच की गई। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि सर्दियों के समय में सीने में दर्द होने के साथ हार्ट अटैक की घटनाओं ने बढ़ोतरी हो जाती है। हृदय रोगियों का उपचार करने से पहले उनकी ईसीजी जांच जरूरी होती है। अस्पताल में अभी तक यह सुविधा नहीं थी, रोगी ईसीजी कराने अन्य स्थानों पर जाते थे। सीएचसी भमोरा को ईसीजी मशीन विभाग ने मुहैया कराई है, अब जांच करने के बाद उचित दवाएं रोगियों को दी जाएंगी। हार्ट अटैक रोकने के लिए मंहगे इंजेक्शन भी यहां उपलब्ध कराए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.