लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 26 -- लंबे समय से लंबित मांगों पर सुनवाई न होने से नाराज आशा बहुओं का धरना 11 वें दिन भी जारी है। आशा बहुओं ने मानदेय वृद्धि और कर्मचारी का दर्जा देने की मांग को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। आशा बहुओं ने बताया कि उनसे लगातार अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है, लेकिन उसके अनुपात में न तो मानदेय बढ़ाया जा रहा है और न ही कार्य की कोई स्पष्ट सीमा तय की गई है। इससे उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धरना दे रहीं आशा बहुओं ने मांग पत्र सौंपते हुए आशा बहुओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, 21 हजार रुपये मासिक मानदेय निर्धारित करने तथा विभिन्न मदों में लंबे समय से लंबित बकाया भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। इसके साथ ही ईपीएफ और ईएसआई का सदस्य बनाए जाने, सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का भुगतान सुनिश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.