जौनपुर, फरवरी 15 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इन दिनों पानी की व्यवस्था बहुत ही खराब हो है। जिससे मरीजों और तीमारदारों के लिए पानी का संकट गहरा गया है। अस्पताल परिसर के बाहर लगा हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़ा हुआ है। वहीं परिसर के अंदर लगी आरओ मशीन भी खराब पड़ी हुई है। वह केवल शो पीस बनकर अस्पताल का शोभा बढ़ा रहा है। जिससे मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। संबंधित अधिकारी भी इस संवेदनशील समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मरीजों में शांति देवी, ऊषा सिंह, राम सिंह, देवराज सरोज आदि लोगों का कहना है कि पानी के लिए लगा हैंडपंप और आरओ मशीन दोनों खराब होने से हम सब को बाहर से पानी का बोतल खरीदकर अपनी प्यास को बुझाना पड़ रहा है। जो बहुत ही कष्टदायक है। लोग ने अविलंब हैंडपंप और आरओ मश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.