फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 14 -- शमसाबाद, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को अब किडनी, लीवर, कोलोस्ट्राल की जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। अस्पताल में यह सुविधा प्रारंभ हो गयी है। इससे मरीजों को राहत मिलेगी। लंबे समय से मरीज किडनी, लीवर आदि जांच के लिए मांग कर रहे थे। स्वास्थ्य महकमे की ओर से आखिरकार मरीजों के हित में सुधि ले ली गयी है। अभी तक सीएचसी में शुगर, बीपी, टायफाइड, मलेरिया आदि की जांच ही संभव थी। किडनी, लीवर व अन्य जांच के लिए मरीजों को निजी पैथोलाजी पर जाना पड़ता था। निजी पैथोलाजी में जांच का शुल्क इतना अधिक है कि मरीजों के सामने आर्थिक रूप से दिक्कत हो रही थी। सीएचसी में किडनी, लीवर, सीवीसी के अलावा कोलोस्ट्राल और वसा की जांच हो सकेगी। जांच का काम शुरू कर दिया गया है। हालांकि अभी लैब असिसटेंट की तैनाती नही की गयी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.