लखीसराय, जनवरी 26 -- सूर्यगढ़ा। आगामी मंगलवार से सीएचसी में आशा कार्यकर्ताओं के संघ सेवांजलि के द्वारा धरना का कार्यक्रम है। बकाए मानदेय के भुगतान के लिए यह धरना है। निर्देश के बावजूद दूसरे स्वास्थ्य कर्मियों का वेतन भुगतान करने का आरोप है।प्रदेश महामंत्री विकास कुमार और जिला संयोजक नागेश्वर यादव ने जानकारी दी। विदित हो कि गत शनिवार को भी धरना कार्यक्रम किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...