बागेश्वर, दिसम्बर 7 -- कपकोट। केदारेश्वर मैदान से सीएम ने सीएचसी बैजनाथ के डच्चीकरण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यहां गढ़वाल क्षेत्र से भी लोग इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। लंबे समय से लोग इसके उच्चीकरण की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही विभिन्न स्वायत सहकारिता एवं स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता के चेक प्रदान किए गए, जिसमे संकल्प स्वायत सहकारिता समूह सीएलएफ (हर्षिला) को Rs.3 करोड़ 23 लाख, ऊर्जा स्वायत सहकारिता सीएलएफ को Rs.22 लाख 50 हजार, एनआरएलएम की संवाद महिला स्वयं सहायता समूह और जय गोलू देवता स्वयं सहायता समूह को Rs.5 -5 लाख के चेक प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...