उरई, फरवरी 8 -- उरई। एक से 19 साल के बच्चों और किशोरों के पेट में कीड़े मारने और संक्रमण दूर करने के लिए जनपद की सभी सीएचसी और पीएचसी में 8,33,400 एल्बेंडाजोल की टेबलेट उपलब्ध कराई गई हैं। 10 फरवरी को स्वास्थ्य महकमा मॉकअप दिवस मनाएगा। सभी बच्चों और किशोरों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन के लिए अंतर्विभागीय अभिमुखीकरण बैठक सीएमओ कार्यालय हुई। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत एक से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों एवं किशोरों को कृमि संक्रमण से मुक्त करने को एल्बेंडाजोल टैबलेट वितरण, सेवन की कार्ययोजना की जानकारी प्रदान करना था। कृमि संक्रमण बच्चों में कुपोषण, एनीमिया एवं शारीरिक एवं मानसिक विकास में बाधा का प्रमुख कारण है, जिसे समय पर एल्ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.