आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले की 25 सीएचसी और पीएचसी में एलोपैथ के साथ ही आयुर्वेद पद्धति से भी इलाज की सुविधा मिलेगी। इन अस्पतालों में आयुर्वेद और यूनानी डॉक्टरों की तैनाती होगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी आसानी होगी। स्वास्थ्य विभग ओपीडी में आयुर्वेद डॉक्टरों को कक्ष उपलब्ध कराएगा। डॉक्टरों की तैनाती के लिए पीएचसी भी चिह्नित कर लिए गए हैं। जनपद के सीएचसी और पीएचसी में अभी तक एलोपैथ की दवाएं मिलती हैं। अब लोगों को आयुर्वेदिक और यूनानी डॉक्टरों की भी सेवाएं मिलेंगी। जनपद के अस्पतालों में 47 आयुष डॉक्टरों की तैनाती की जानी है। वहां आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा। आयुर्वेदिक दवाओं का प्रभाव लोगों ने कोराना काल में देखा था। इसके बाद इस पद्धति से उपचार कराने वालों की संख्या बढ़ी है। शास...