सहारनपुर, फरवरी 8 -- गागलहेड़ी। रविवार दोपहर प्रदेश स्तरीय पर्यवेक्षण टीम ने हरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पुवारका के कैलाशपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम ने मरीजों से इलाज की स्थिति जानी और साफ-सफाई, दवा भंडारण कक्ष, पेयजल व्यवस्था, पैथोलॉजी लैब व चिकित्सकीय उपकरणों की जांच की। निरीक्षण में 241 दवाओं के सापेक्ष 210 दवाएं उपलब्ध पाई गईं। टीम ने नागल अहीर, ढाला माजरा और गंदेवड़ा स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंच मार्ग न होने से लाभार्थियों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई और इसकी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी पुवारका को भेजकर शीघ्र समाधान की मांग की। टीम प्रभारी डॉ. हितेंद्र कुमार व डॉ. राविन कुमार ने बताया कि 23 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का भी निरीक्षण किया गया, जहां कुछ कमियां मिली जिनको सुधारने के लिए निर्देश दिए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.