गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- सिधागरघाट, हिंदुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासिमाबाद में मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर क्षेत्र के गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 95 गर्भवती महिलाओं को जांच के बाद आवश्यक दवाई उपलब्ध कराई गई। डाक्टर अलका यादव ने बताया कि जांच के दौरान नौ गर्भवती महिलाओं को हाई रिस्क स्वास्थ्य के रूप में चिन्हित करते करते हुए उनको विशेष सावधानियां बरतने और पौष्टिक आहार लेने का सलाह देते हुए दवा दिया गया। वही प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के अवसर पर क्षेत्र के 28 महिलाओं का सफल नसबंदी किया गया। इस अवसर पर डॉ. अल्का यादव, डॉ. चतुरी चौहान, ओटी तकनीशियन हरिओम यादव, स्टॉप नर्स अल्का पूनम सिंह, अनामिका पांडेय आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...