बलिया, जनवरी 8 -- बेल्थरारोड। सीएचसी सीयर पर गुरुवार को अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में सर्जन डॉ. आनन्द ने 40 महिलाओं की नसबंदी की। बताया कि सभी महिलाओं को स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली धनराशि दो हजार रुपए उनके खाते में भेजी जाएगी। जबकि सम्बंधित गांव की आशा को भी प्रति नसबंदी तीन सौ रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। टीम में डॉ. आनन्द, स्टाफ नर्स दीपा, धीरजा, आशीष, आनन्द साहनी, महेंद्र तिवारी, चंद्रभान आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...