रामपुर, दिसम्बर 10 -- मंगलवार की दोपहर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कुलवंत सिंह औलख ने स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया। शिविर में चिकित्साधीक्षक डा. अजीज हसन अंसारी ने मानसिक रोगियों के सामान्य और विशिष्ट लक्षणों के बारे में प्रशिक्षण दिया और प्रचार प्रसार पर जोर दिया। इससे पहले ब्लाक प्रमुख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया। मौके पर डा. माणिक अग्रवाल, डा. ओमपाल, डा. वीके शर्मा, डा. तारिक, राशिद अली, विनोद कुमार, रोहित राय और अरशद अली सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...