बरेली, फरवरी 22 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरीदपुर में नसबंदी कैंप का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनुराग गौतम के निर्देशन में शिविर लगा। इसमें 13 महिलाओं की नसबंदी हुई। इस मौके पर परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक किया गया उनका परिवार नियोजन के संसाधनों की जानकारी दी गई। लाभार्थियों को 102 एम्बुलेंस से घर पर भेजा गया। कैंप में डॉक्टर सीमा, डॉक्टर अर्चना अग्रवाल, कार्यक्रम प्रबंधक अनुराग शर्मा, विनीत एआरओ, प्रीती राना स्टाफ नर्स,साधना स्टाफ नर्स, एलिश स्टाफ नर्स, रूचि जयसवाल, उमेश,गंगा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.