लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर नमी लगी दवाएं भेज दी गई हैं। मेडिकल कारपोरेशन से भेजी गईं दवाएं रैपर खोलते ही चूरा हुई जा रही है। मरीजों ने इसकी शिकायत सीएचसी के प्रभारियों और अधीक्षकों से की है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि दवाओं में नमी होने या गुणवत्ता खराब होने पर सीएचसी के प्रभारियों के पत्र के आधार दवाओं को तुरंत वापस करवाया जाएगा। मेडिकल कारपोरेशन की ओर से सरकारी अस्पतालों, सीएचसी पर सिप्रोफ्लॉक्सीन बैच नंबर जीटी 31183 है। पेट की दवा मैट्रोनिडाजोल 400 मिग्रा. को भेजा गया है। इन दोनों दवाओं में नमी की शिकायत है। जिले में 20 सीएचसी और 54 पीएचसी हैं। त्रिवेणी नगर के मरीज दुर्गेश स्थानीय पीएचसी पर दवा लेने गए। मर्ज के आधार पर उन्हें डॉक्टर ने दो दवाएं लिखीं। वह दवा लेकर घर गए तो खाने से ...