आगरा, जनवरी 8 -- शहर के अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के लिए भर्ती कराई गर्भवती महिला की गुरुवार की सांय मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गुरुवार की दोपहर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव किलोनी रफातपुर निवासी रीना पत्नी हुकुम सिंह को परिवारीजनों ने प्रसव के लिए अशोक नगर स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिला को भर्ती करके प्रसव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान महिला को एक इंजेक्शन दिया गया, इसके बाद ही उसकी हालत बिगड़ने लगी। कुछ ही देर बाद प्रसव से पहले ही गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगा...