गाजीपुर, फरवरी 13 -- गाजीपुर। कासिमाबाद सीएचसी पर बीते 29 दिसंबर को महिला ने ऑपरेशन कराया था। जिसके बाद से महिला के पेट में दर्द हो रहा था। परिजनों ने गुरुवार को कासिमाबाद में एक सरकारी चिकित्सक पर महिला की सर्जरी के दौरान पेट में बैंडेज छोड़ने का आरोप लगाया है। यह मामला सर्जरी के करीब एक महीने बाद एक निजी अस्पताल में दोबारा सर्जरी के दौरान सामने आया है। इस मामले की जानकारी होते ही सीएमओ डा. सुनील कुमार पाण्डेय ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए बजट जारी किया जा रहा है। लेकिन सीएचसी पीएचसी पर मरीजों के स्वास्थ्य से लगातार खिलवाड़ किया जा रहा है। इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर नहीं है। बता दें कि बरेसर थाना क्षेत्र के बदरपुर चांद गांव निवासी नीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.