सिद्धार्थ, फरवरी 7 -- उस्का बाजार। कस्बा में स्थित सामिदायिक स्वास्थ्य केंद्र उस्का बाजार पर मरीजों की जांच के लिए अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इससे मरीजों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। बीमारी की हालत में लोगो को जिला मुख्यालय जाना पड़ता है। इस अस्पताल के भरोसे कस्बा के करीब 40 हजार और ग्रामीण क्षेत्र के एक लाख लोगो के इलाज के लिए निर्भर है। राज नारायण पाण्डेय, दीप नारायण, अमरेश वर्मा, संजय जायसवाल आदि ने प्रशासन से सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...