जामताड़ा, मई 9 -- सीएचसी नारायणपुर में विशेष कलस्टर बैठक को आयोजन नारायणपुर। प्रतिनिधि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में गुरुवार को विशेष क्लस्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहिया साथी प्रतिभा कुमारी ने किया। मौके पर सीएचसी नारायणपुर के बीटीटी सुनील यादव ने बैठक में स्वास्थ्य सहिया से उनके द्वारा किए गए कार्यो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य साहिया को टीकाकरण के कार्य में जोर देकर छुटे हुए बच्चों का पूर्ण टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। इसके अलावे बैठक में उन्होंने स्वास्थ्य सहिया को परिवार नियोजन के बारे में लोगों को जानकरी देकर उन्हें जागरुक कर परिवार नियोजन का स्थाई ओर अस्थाई उपाय अपनाने को लेकर प्रेरित करने तथा हेड काउंट रजिस्टर पर चर्चा किया गया। मौके पर जबेदा खातून, अंजूम बीबी, सबाना बीबी, फरहद जहां, सब...