बलरामपुर, मार्च 18 -- सहूलियत बलरामपुर, संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर में जल्द ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मरीजों को मिलेगी। इसके लिए डीएम व सीएमओ के निर्देश पर मंगलवार को उप जिलाधिकारी तुलसीपुर अभय सिंह व अपर सीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर का निरीक्षण किया। साथ ही अल्ट्रासाउंड मशीन को स्थापित करने के लिए आवश्यक जानकारी हासिल की। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुलसीपुर में एफआरयू सेंटर भी है। यहां आने वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा अभी तक नहीं मिल पा रही थी। अल्ट्रासाउंड की सुविधा न होने से खासकर गर्भवती महिलाओं को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता था। मरीजों को मजबूरी में बाहर निजी सेंटरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता था। जिसके बदले उन्हें पैसा देना पड़ता है। अपर सीएमओ ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.