अयोध्या, दिसम्बर 13 -- तारुन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पर लगा सीसीटीवी का डीवीआर चोर खोलकर उठा ले गये। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे लगवाया गया है, जिसका हाई डिस्क डीवीआर उनके कक्ष में लगा हुआ था और एनवीआर गैलरी में लगाया गया था। शुक्रवार को मालूम हुआ कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को रिकार्ड करनें वाला डीवीआर तथा एनवीआर दोनों स्थानों से गायब है। उन्होंने बताया कि इस घटना की तहरीर पुलिस को दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...