जहानाबाद, जनवरी 29 -- करपी, निज संवाददाता। नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंसी में जाने के लिए मार्ग उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अमृषा बैंस के द्वारा गुरुवार को स्थल निरीक्षण किया गया। उन्होंने नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंसी के लिए मार्ग की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र तक आमजनों एवं एंबुलेंस तथा आपातकालीन सेवाओं के सुचारू आवागमन हेतु उपयुक्त एवं सुलभ मार्ग की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी संचालन के लिए मार्ग से जुड़ी सभी बाधाओं की पहचान कर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। स्थल निरीक्षण के क्रम में भूमि की स्थिति, वर्तमान मार्ग की स्थिति, संपर्क पथ की उपयोगिता तथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.