उन्नाव, दिसम्बर 5 -- औरास। औरास सीएचसी में तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. शोएब अली ने थाना में तहरीर देकर बताया कि रायपुर राई गांव निवासी अंकुश पुत्र राजेश ने उसके विरुद्ध एक आईजीआरएस किया, जिसमें शहर के जवाहरनगर स्थित बैंक शाखा का उसका बैंक स्टेटमेंट लगाया था। यह कृत्य अनाधिकृत रूप से किया गया। 21 अगस्त 2025 को थाना पर केस दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। वहां कहा गया कि मामले को एसपी को अवगत करा दें, तभी केस दर्ज किया जाएगा। एसपी को अवगत करने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद अंकुश के बारे में रायपुर राई ग्राम प्रधान संदीप कुमार से जानकारी की। उन्होंने अपने लेटर पैड पर लिखकर दिया कि इस नाम का कोई भी व्यक्ति ग्राम पंचायत रायपुर राई में नहीं रहता है। आईजीआरएस में पड़ा मोबाइल नंबर भी बंद जा रहा है। डॉक्टर ने थाना में तहरीर देकर कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.