औरैया, फरवरी 6 -- अजीतमल, संवाददाता। स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल की टीम ने क्षेत्र के ग्राम बिलावा स्थित ईंट भट्ठे पर जागरूकता शिविर लगाया। टीम का नेतृत्व कर रहे एनएमएस मनोज मिश्रा ने मजदूरों और महिलाओं को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग छुआछूत की बीमारी नहीं है और न ही यह छूने से फैलता है। उन्होंने कहा कि यदि शरीर पर किसी प्रकार के दाग या सुन्नता महसूस हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से संपर्क करें। कुष्ठ रोग का इलाज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है। इस मौके पर सीएचसी के अभिषेक यादव सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.