लखनऊ, जनवरी 20 -- लखनऊ, संवाददाता। चिनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मरीजों की एक्सरे की जांच नहीं हो पा रही है। एक सप्ताह से मरीजों की जांच बंद है। मरीजों को जांच के लिए चिनहट कोतवाली के पास 50 बेड अस्पताल में भेजा रहा है। वहां पहले से मरीजों का भार रहता है। कई मरीजों को निजी केंद्र पर जांच करवानी पड़ रही है। सीएचसी अधीक्षक की ओर से मशीनों को सही करने वाली कंपनी को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक मशीन बन नहीं सकी है। चिनहट सीएचसी में रोजाना 150 से 200 मरीज ओपीडी में आते हैं। इनमें से 10 से 15 मरीजों को एक्सरे जांच के लिए कहा जाता है। सीएचसी में 13 जनवरी से एक्सरे मशीन खराब चल रही है। उससे पहले भी कुछ दिन पूर्व मशीन खराब हो गई थी। सीएचसी में जा रहे मरीजों को एक्सरे के लिए टेक्नीशियन करीब एक किमी. दूर चिनहट कोतवाली के पास बने 50 बेड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.