गया, नवम्बर 30 -- गुरुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वर्षों से अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं होने से मरीजों को बड़ी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेट संबंधी जांच के लिए डॉक्टर मरीजों को गया भेज देते हैं, जिससे आने-जाने में समय और पैसा दोनों खर्च होता है। सबसे अधिक दिक्कत गरीब वर्ग के मरीजों को उठानी पड़ती है। ग्रामीणों का कहना है कि सुविधा के अभाव में कई लोग समय पर जांच नहीं करा पाते। स्थानीय लोगों ने सीएचसी गुरुआ में जल्द अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध कराने की मांग नवनिर्वाचित विधायक डॉ. उपेंद्र प्रसाद से की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...