गिरडीह, जनवरी 2 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय सीएचसी में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत सह गांडेय मोहदा मोड़ निवासी 35 वर्षीय विकास साव का निधन शुक्रवार दोपहर को इलाज के क्रम में दुर्गापुर में हो गया। बताया जाता है कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। विकास साव के आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना के बाद गांडेय सहित आसपास के ग्रामीण और गांडेय सीएचसी के स्वास्थय कर्मी शोकाकुल परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दिया। विकास साव की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। विकास साव के परिजनों के अनुसार विकास कुमार एक-दो दिन से सर्दी से परेशान थे। गुरुवार की रात को अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। जिसके बाद उनके परिजन इलाज के लिए उन्हें दुर्गापुर लेकर गए, जहां उनकी मौत हो गई। शुक्...